रायपुर
साढ़े तीन लाख की ठगी
01-Jun-2024 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जून। एम्स कर्मी को पार्ट टाइम जॉब मेें घर बैठे मुनाफे का आफर देकर 3.54 लाख रूपए से अधिक ठग लिए। कबीर नगर पुलिस 420 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एम्स कॉलोनी के 2 बी 505 निवासी शुभम श्रीवास्तव (34) को 27 अक्टूबर 23 की रात 8 बजे मोबाइल पर कॉल आया। 8105973694 के कालर ने वाट्सएप पर पार्ट टाइम डिजिटल मार्केटिंग करने पर ज्यादा मुनाफे का आफर दिया। पहले उसने कुछ टास्क भेजकर उन्हे पूरा करने कहा। 27 से 30 अक्टूबर सी रात 11 बजे तक ये टास्क भेजे इसी दौरान उस अज्ञात ने शुभम से 3,54,511 रूपए आनलाइन ट्रांसफर करा धोखाधड़ी की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे