रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जून। जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ रहे उप संचालक ललित चतुर्वेदी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों श्री चतुर्वेदी को सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की। 39 वर्षों से अधिक समय तक जनसंपर्क विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद श्री चतुर्वेदी सेवानिवृत्त हुए हैं।
अपर संचालक उमेश मिश्रा एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री चतुर्वेदी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुदीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। श्री चतुर्वेदी ने अपनी सेवाओं के 15 साल 7 महीने मध्यप्रदेश में एवं 23 साल 7 माह छत्तीसगढ़ में बिताये। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 39 वर्षों में बहुत यादगार अनुभव रहे हैं। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से सदैव मार्गदर्शन एवं स्नेह मिला है, जो उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।
इधर नगर निगम के राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक अनिल देवांगन कल सेवानिवृत्त हुए ।
आयुक्त अबिनाष मिश्रा, अपर आयुक्त उपायुक्त ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वर्मा के सुपुत्र कमलेष वर्मा एवं शैलेन्द्र वर्मा सहित उनके परिवारजन उपस्थित थे। आयुक्त मिश्रा ने 2 लाख रू. उपादान राशि का चैक सौंपा ।