रायपुर
रायपुर, 1 जून। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शासकीय दन्त चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा तम्बाकू एवं उसके उत्पादों के उपयोग पर रोक लगाने ओर इसके इस्तेमाल को कम करने लोगो को जागरूक करने 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाषण, निबंध, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख कैंसर जांच शिविर एवम कैंसर से पूर्व होने वाले लक्षणों के बारे में मरीजों को जागरूक करने के लिए पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री एवम ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा मुख्य भूमिका निभाई द्य मेडिकल कॉलेज, रायपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डा संदीप अग्रवाल ने तंबाकू निषेध पर कार्यशाला भी आयोजित की। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मरीजो को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर योगेश साहू सीएसपी, मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा भी उपस्थित थे। उन्होंने रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति निजात अभियान के बारे में जागरूक किया। सभी कार्यक्रमों का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर के मार्गदर्शन में हुआ।