रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। तेलीबांधा इलाके में पुलिस ने नशाखोरी और नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो लोगों को पकड़ा है। घटना शुक्रवार दोपहर मरीन ड्राइव की है। स्कूटी सवार 4-5 युवक तालाब के पास बैठकर नशाखोरी कर रहे थे। वे अपने पास नशीली टेबलेट रखे हुए थे। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। इस दौरान वहां पर पुलिस की टीम आ गई। और अड्डे बाजी करने वालों की पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान वहां बैठे तीन नशेड़ी वहां से भाग निकले पुलिस ने उनमें से दो लोगों को दौड़ाकर पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक वे लोग आए दिन मरीन ड्राइव के पास आकर अड्डे बाजी कर नशाखोरी करते थे। पुलिस की जांच में उसके पास से कुछ नशीली दवाईयों को जब्त किया है। दोनों लोगों से पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह टीम ने सर्चिंग के दौरान दो लोगों को नशाखोरी करते पकड़ा है। उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले, युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की वे वहां क्यों बैठे थे। और उसके अन्य साथी वहां से क्यों भागे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी युवकों से पूछताछ की जा रही है।