रायपुर

दो पार्षदों के झगड़े में 37 लाख पार हुए थे शराब दुकान से
31-May-2024 3:52 PM
दो पार्षदों के झगड़े में 37 लाख पार हुए थे शराब दुकान से

शराब दुकानों में मारपीट भी हो रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मई। ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान में लाखों की चोरी का कारण दो पार्षदों के बीच झगड़ा था। पुलिस ने इन पर भी अपराध दर्ज किया है। शराब के लिए बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने शराब दुकान के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। वैसे शहर में शराब लेने के दौरान आए दिन मारपीट, और जानलेवा हमला करने की शिकायतें थानों में दर्ज हुई है।

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस हंगामे के कुछ देर बाद दुकान से 36 लाख रुपए पार हो गए। गार्ड ने पुलिस को फोन कर कहा कि, दुकान में 2 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला खमतराई थाना इलाके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेश शराब दुकान का है। ्रस्क्क सिटी लखन पटले ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि, 28 मई की रात साढ़े 10 बजे के करीब बिरगांव इलाके के क्चछ्वक्क के पार्षद खेमलाल साहू और कांग्रेस के डिगेश्वर सिन्हा बाइक से शराब दुकान पहुंचे।

उन्होंने शराब की मांग की। स्टाफ ने दुकान बंद होने और हिसाब किताब पूरा होने की बात कहकर शराब देने से मना कर दिया। शराब नहीं देने पर दोनों पार्षद खेमलाल और डिगेश्वर नाराज हो गए। दोनों ने धौंस दिखाते हुए पहले गाली-गलौज की और जब स्टाफ ने उन्हें रोका तो मारपीट पर उतारू हो गए।

उन्होंने वहां पर खड़े अर्धनग्न स्टाफ को जमीन पर लिटाकर जमकर पीटा। जब बाकी स्टाफ बीच-बचाव करने आए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

इसी तरह से गंज इलाके में कल रात शराब दुकान के पास शराब लेने लाईन लगवाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान छोटू निषाद ने खिलेश्वर चौहान पर स्टीक से हमला कर दिया।  पुलिस के मुताबिक देवेंद्र नगर निवासी खिलेश्वर चौहान ने थाना में रिपोर्ट  दर्ज कराई कि वह कल रात शराब लेने गया हुआ था। जहां काफी भीड़ होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाने की बात पर पास में खड़ा छोटू निषाद भडक़ गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान छोटू निषाद ने जान से मारने की नियत से अपने पास रखे स्टीक से खिलेश्वर पर हमला कर दिया। पुलिस ने छोटू निषाद के खिलाफ 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया है।

मंगलवार को भी एक ऐसी ही घटना में विधानसभा इलाके में भी हुई जहां शराब लेने के दौरान लाईन लगाने की बात को लेकर एक युवक की बेदम पिटाई हो गई थी।


अन्य पोस्ट