रायपुर

द्वितीय अवसर परीक्षा संभव, अधिसूचना तैयार नजरें विधि विभाग पर
31-May-2024 3:48 PM
द्वितीय अवसर परीक्षा संभव, अधिसूचना तैयार नजरें विधि विभाग पर

पूरी तैयारी वार्षिक परीक्षा की तरह करनी होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मई। यह लगभग तय हो गया है कि  बोर्ड की  पूरक परीक्षा नहीं होगी। इसके स्थान पर नई शिक्षा नीति के तहत 10-12 वीं बोर्ड में द्वितीय परीक्षा के अवसर इसी सत्र (यानी 24-25) से दिया जाएगा।

माशिमं मंडल ने इसके लिए अधिसूचना, परिमार्जन के लिए विधि विभाग को भेजा है। उम्मीद है कि कल लास्ट वर्किंग डे को विधि विभाग अनुमति दे देगा।

ऐसे में पूरक प्राप्त विद्यार्थियों के साथ साथ अपने प्राप्तांकों से असंतुष्ट सभी पास हुए और फेल हुए बच्चे भी द्वितीय अवसर का लाभ लेकर एक, दो ,तीन या सभी विषयों कि परीक्षा दे सकेंगे। 10वीं-12वीं में इस वर्ष कुल 41 हजार छात्र-छात्राओं को पूरक मिला है।

यदि ऐसा हुआ तो विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा लेकिन माशिमं को एक बड़ी तैयारी करनी होगी । इसके लिए नए सिरे से परीक्षा आवेदन जमा कराना, प्रश्नपत्र सेट करने के बाद प्रकाशन करना होगा। इसके बाद मुल्यांकन की वही व्यवस्था करनी होगी, जैसे वार्षिक परीक्षा के बाद की जाती है। और यह परीक्षा जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े में करनी होगी।


अन्य पोस्ट