रायपुर

कस्टम मिलिंग घोटाला, रूंगटा और अग्रवाल के ठिकानों में ईडी की जांच जारी
31-May-2024 3:47 PM
कस्टम मिलिंग घोटाला, रूंगटा और अग्रवाल के ठिकानों में ईडी की जांच जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मई। सवा सौ करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन  घोटाले मामले में ईडी ने गुरूवार को प्रदेश में 5 ठिकानों पर दबिश दी थी । यह जांच कल से चल रही। इनमें 2 दुर्ग, 2 रायपुर और 1 खरोरा शामिल हैं। इनमें से दो जगह जांच पूरी कर ली गई है। और तीन जगह जारी है।

बालाजी  राइस मिल के संचालक और छग प्रदेश राइस एसो. के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल को भी घेरा है।  कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के 2 खरोरा और 1 रायपुर स्थित ठिकाने शामिल हैं। प्रमोद अग्रवाल, दुर्ग में  एक कारोबारी के 2  ठिकाने जो मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी से जुड़े है। दुर्ग में राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के रायपुर और खरोरा के ठिकानों में भी जांच चल रही है। कैलाश के यहां पिछले कुछ वर्षों में इनकम टैक्स ने भी रेड किया था। ईडी द्वारा गिरफ्तार रोशन चंद्राकर से पूछताछ में मिले क्लू के बाद यह  कार्यवाही की गई है।

सूत्रों ने बताया कि इनके यहां से जब्त लैपटॉप और कच्चे पेपर से कई क्लू मिले हैं। इनके हवाले से  आने वाले दिनों में कुछ और मिलर्स और मार्कफेड अफसरों को भी घेरा जाएगा । प्रमोद और रौशन चंद्राकर, एसोसिएशन की एक ही कार्यकारिणी में भी काम कर चुके हैं । प्रमोद फिलहाल शहर से बाहर बताया जा रहा है। और रौशन 6-8 महीने की फरारी काटने के बाद जेल में है।


अन्य पोस्ट