रायपुर
बलौबाजार-भाटापारा मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम धरना
31-May-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/भाटापारा, 31 मई। भाटापारा-बलौदाबाजार रोड पर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर रखा है। उनका कहना है कि समीप के चार गांवों में स्थित मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इन ग्रामीणों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उसके बावजूद अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों में जिला मार्ग पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए हैं। इन ग्रामीणों ने बीच रोड पर टायर भी जलाया। दोपहर 2 बजे तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी थी। पुलिस और प्रशासनिक अमला लोगों को समझाइश देने मौके पर पहुंचा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे