रायपुर

रेप के बाद महिला को जलाकर मारने वाले तीन युवक गिरफ्तार
31-May-2024 3:45 PM
रेप के बाद महिला को जलाकर मारने वाले तीन युवक गिरफ्तार

20 तारीख को कमल विहार में मिली थी लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मई। पुलिस ने बीते 20 मई को कमल विहार सेक्टर 4 इलाके की झाडिय़ों में मिली अज्ञात महिला की लाश का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने अग्यात महिला की लाश मिलने का मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर हत्या होना पाया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पहले तो लाश मिलने का मामला छवि पाया। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद 23मई को घटना स्थल की फोटो के साथ लाश मिलने और पहचान करने की अपील की। पुलिस ने अज्ञात महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष और  शव 03-04 दिन पूर्व का है। जो आग से जला हुआ है। जिसके कारण पहचान नही हो पाई है।  महिला कान में टाप्स, गले में मंगलसूत्र,  पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी, पहनी थी। इसके बाद महिला के बेटे ने थाने और घटनास्थल पहुंचकर पहचान की। इसने तीन दिन पहले ही मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका 45 वर्ष काशी नगर लालपुर की बताई गई है।

लाश की पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल शुरू की। इलाके के संदेहियों को पकड़ पूछताछ से बाद तीन युवकों तोरण, रवि और खूबसिंह को गिरफ्तार किया । तीनों ही शराबखोर हैं। ये तीनों भी लालपुर में रहते हैं। 20मई को तीनों महिला को कमल विहार ले गए और गैंग रेप किया। हालांकि इनके बीच झगड़ा भी हुआ। उसके बाद रेप किया और फिर महिला को जिंदा जलाकर जान ले ली। टिकरापारा पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।


अन्य पोस्ट