रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर नवा रायपुर में कार्यक्रम
30-May-2024 6:23 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर नवा रायपुर में कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। भारतीय सेना, मुख्यालय छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया ने  2 जून  को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सेंध झील, नया रायपुर में एक समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए रायपुर के विभिन्न संस्थानों के छात्रों, आम जनता, और सेवारत सैनिकों की भागीदारी शामिल होगी। इस आयोजन को एनआरडीए, जिला एवं यातायात पुलिस और नगर निगम रायपुर सहयोग कर रहे है।कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे से 8:00 बजे तक वॉकथॉन, स्वच्छता अभियान, संगीत समारोह, सेवारत सैनिकों के साथ आम जनता की चर्चा होगी।


अन्य पोस्ट