रायपुर
जेपी गार्डन नाले में मिली लाश की गुत्थी सुलझी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। आमानाका इलाके में जेपी गार्डन के पास नाले में 24मई को मिले अज्ञात शव जिसकी हत्या कर दी गई थी उसके पांच आरोपी पकड़ लिए गए हैं। इनमें तीन नाबालिग हैं। मृतक कल्याण यादव उर्फ लालु जो टाटीबंध स्थित मुरगन ट्रान्सपोर्ट में चौकीदार का काम करता था। मृतक की पत्नि रोहिणी यादव एंव बच्चों व अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर साली के लडके के साथ कुछ दिन पहले झगडा हुआ था।
नाले में लाश होने की सूचना श्याम साहु 35 साल निवासी टाटीबंध बस्ती ने दी थी। आमानाका पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पहले तो मृतक की पहचान कल्याण यादव उर्फ लल्लु पिता फलदीन यादव उम्र 51 साल निवासी कुशालपुर गोवर्धन चौक रायपुर के रूप में हुई। शव का पी एम में सर मे अघात / चोट आने से मृत्यु बताया । पुलिस ने धारा 302 के तहत विवेचना के दौरान पूछताछ में मृतक के पत्नि व ससुराल वालो के साथ झगडा विवाद होने तथा पत्नि से अलग रहने की बात सामने आई। कुछ दिन पुर्व मृतक को उनकी साली के लडके आदित्य निवासी भिलाई ने मारपीट की थी।
संदेह की आधार पर आदित्य उर्फ आदि को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर पता चला की मृतक कल्याण यादव के द्वारा अपनी पत्नि तथा साली रानी यादव के चरित्र पर शंका करता था। तथा उन लोगो के साथ विवाद झगडा हमेशा करता था। पत्नि के बारे मे मौहल्ले एंव आसपास चरित्र से सबंधित गलत बातो को फैलाने से खफा होकर उसकी हत्या के लिये अपने पुत्र अपचारी बालक व अपने बहन लडके आदित्य उर्फ आदि के साथ मिलकर षडयंत्रपुर्वक भिलाई के दो अन्य नाबालिग खुर्शीपार भिलाई को पैसा देकर हत्या कराया।रोहणी यादव ने 23 मई को अपनी बहन के लडके आदित्य यादव से उक्त सबंध मे बात करने पर उसी रात्रि को आदित्य अपने साथ दोनों अपचारी नाबालिगें को मोटर सायकल मे बिठा कर रायपुर टाटीबंध चौक आया। रोहिणी का लडका अपने पिता कल्याण यादव को लेकर जे पी गार्डन के पास लाकर छोडकर चला गया।
उपर वाले ब्रिज से सभी घटना को देखने लगे। फिर आदित्य उर्फ आदि व दोनो नाबालिग एक राय होकर मिलकर मृतक की हत्या कर उसे नाला में फेक दिया। इस मारपीट मे प्रयुक्त चाकू , पत्थर,बाइक, हत्या के लिए दी रकम को जप्त किया है । प्रकरण मे धारा 120 बी ,34 भादवि जोडी गई है ।आदित्य यादव उर्फ आदि 02 रोहणी यादव व तीन नाबालिग को गिरफतार किया गया है।