रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। पुलिस ने बुधवार को शहर में बिना लायसेंस और परमिट के आटो चलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की है। जिसमें बिना लाईसेंस 13, बिना परमिट 21 एवम् अन्य धाराओं के तहत कुल 43 आटो वाहन चालकों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कर वाहन जप्त किया गया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगातर सवारी आटो रिक्शा चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया जिसके तहत वाहन के कागजात, फिटनेस, बीमा, परमिट, लायसेंस आदि चेक किया गया। इस दौरान बिना लायसेंस के आटो चलाने वाले-13, बिना परमिट के आटो संचालन पर-21 एवं अन्य धाराओं के तहत 9 आटो चालकों पर इस प्रकार कुल 43 सवारी आटो चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत जूर्माना लिया गया। वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस ने सवारी आटो चालकों से अपील है वाहन के सभी कागजात सही होने पर ही वाहन संचालित करे। कागजात खामी पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।