रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में नाक, कान व गला रोग विभाग (ईएनटी) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बीएएसएलपी) पाठ्यक्रम 2024-25 के लिए 28 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रायपुरबीएसएलपी डॉट ओआरजी से डाउनलोड कर आवेदन फार्म भरा जा सकता है।
विद्यार्थी 27 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क 100 रूपये के साथ फार्म 29 जून तक जमा किया जाएगा। अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 4 जुलाई को वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रायपुरबीएसएलपी डॉट ओआरजी पर जारी की जाएगा। दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी 10 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम मेरिट सूची 12 जुलाई को वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रायपुरबीएसएलपी डॉट ओआरजी में जारी की जाएगा। बीएएसएलपी पाठयक्रम में प्रवेश लिए 15 जुलाई को काउंसलिंग किया जाएगा।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 600 रूपए एवं अनु.जाति, अनु. जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 350 का डिमांड ड्राफ्ट बीएएसएलपी कोर्स पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज, के नाम से देय होगा।
आवेदन फार्म स्पीड पोस्ट/कोरियर के द्वारा कार्यालयीन समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जमा किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र भेजने का पता, रूम नंबर 244, डिपार्टमेंट ऑफ ईएनटी आडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी यूनिट, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी प्रोस्पेक्टस को पूर्ण रूप से पढऩा सुनिश्चत करें तथा फार्म से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालयीन समय में दूरभाष 0771-2890137 पर ले सकते हैं।