रायपुर

आईसीएमएआई-रायपुर चैप्टर का रक्तदान शिविर
29-May-2024 9:07 PM
आईसीएमएआई-रायपुर चैप्टर का रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मई। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर, आईसीएमएआई-रायपुर चैप्टर लाइफ केयर ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को आर-7 सेक्टर-2, अवंती विहार, मे किया गया।  इस कार्यक्रम में सीएमए के विद्यार्थी, सीएमए क्वॉलिफेड प्रोफेशनल एवं अन्य समिति के सदस्यों द्वारा रक्त दान किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रुप मे सीएमए अरिदम गोस्वामी रिजनल वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे। 

उन्होंने चर्चा के दौरान रक्त दान के लाभ की भी जानकारी देते हुए कहा कि आपका दान सुनिश्चित करता है कि सर्जरी, आपात स्थिति और बीमार लोगों के लिए रक्त उपलब्ध हो। रक्तदान करने से दानकर्ता की भी हानिकारक लौह भंडार कम करता है साथ ही कैंसर का खतरा को घटाता है।


अन्य पोस्ट