रायपुर

मतगणना के पूर्व मानदेय भुगतान हो
29-May-2024 9:06 PM
मतगणना के पूर्व मानदेय भुगतान हो

रायपुर, 29 मई। लोकसभा निर्वाचन संपन्न होने के बाद 4 जून को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में मतगणना की जावेगी। मतगणना एजेंटों व मतगणना के पीठासीन अधिकारियों को मतगणना के लिए अधिकृत किया गया ह,  किंतु कुछ जिलों व मैदानी स्तर पर मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को मानदेय भुगतान न होने की शिकायत कर्मचारी संगठन को प्राप्त हो रही है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि मतगणना ड्यूटी लगाने व आदेश मतगणना एजेंट तक पहुंचाने के पूर्व मतदान दलों में कार्य कर चुके छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कर्मचारीयों तथा रिजर्व दल के कर्मचारियों को मानदेय भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट