रायपुर

श्रमिकों की तरह कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 4त्न डीए डीआर देने का आदेश करें
29-May-2024 4:00 PM
श्रमिकों की तरह कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 4त्न डीए डीआर देने का आदेश करें

रायपुर, 29 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह किया है कि श्रमिकों की तरह राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को तत्काल 5 महीने से लम्बित 4त्न प्रतिशत डीए डीआर देने के आदेश 1जनवरी 24 देने हेतु तुरन्त जारी करने की मांग की है।

महासंघ के जेपी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर,आर जी बोहरे आदि ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तरह व्यवहार करते दिख रही है। मोदी की गारंटी की भी अवहेलना की जा रही है। मोदी की गारंटी में उल्लेख है कि राज्य में केन्द्र के समान केन्द्र के दर पर केन्द्र के देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जायेगा। जबकि पिछला 4 प्रतिशत डीए जिसे जुलाई 23 से देना था उसे राज्य के विष्णुदेव साय सरकार ने भूपेश सरकार की नक्शे कदम पर चलते हुए 8 माह का एरियर हजम कर मार्च 24 से देने का आदेश कर मोदी के गारंटी के विपरीत कार्य किया है जो न्याय संगत नहीं है। इस पर सरकार को विचार करने की जरूरत है ।

 उन्होंने आगे बताया है कि अभी भी 5 माह का एरियर बकाया हो चुका है और डर है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अनुभवी ब्यूरोक्रे ट अधिकारी राज्य के ब्यूरोक्रेट से ही आए वित्तमंत्री ओपी चौधरी को वित्तीय स्थिति का हवाला देकर भाजपा सरकार के कार्यकाल में जारी होनेवाली दूसरे डीए डीआर के आदेश में एरियर हजम न कर ले।

 1 जनवरी 24 से बकाया एरियर सहित 4 प्रतिशत डीए डीआर देने का आदेश जारी कर मोदी की गारंटी का सम्मान करें।


अन्य पोस्ट