रायपुर

सीमांकन को लेकर दो जमीन मालिक भिड़े
29-May-2024 3:58 PM
सीमांकन को लेकर दो जमीन मालिक भिड़े

रायपुर, 29 मई। सीमांकन के दौरान पड़ोसी के भूखंड के भी नापजोख को लेकर हाथापाई  और फेंसिंग तोडऩे का ?मामला दर्ज किया गया।

माना पुलिस के मुताबिक गुरूनानक चौक श्याम नगर निवासी संत सिंह कोहली (61) का एक भूखंड धरमपुरा नकटी रोड पर है। इससे लगकर एक और भूखंड किसी धनंजय सिंह की भी है। मंगलवार को पूर्वांह धनंजय सिंह अपने साथी के साथ वहां पहुंच दोनों का सीमांकन करा रहा था। इसकी सूचना पर संत सिंह भी वहां पहुंचे। उन्हें देख धनंजय ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे हाथापाई की। और जमीन की सरहद के लिए लगे फेंसिंग तार को उखाड़ दिया। संत सिंह ने कल रात मामले की माना कैंप थाने में धारा 294,506,427,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया।

इधर संजय नगर बकरा मार्केट के पास कल दोपहर ट्रक ड्राइवर और कार मालिक के बीच मारपीट हुई। रोहिणी पुरम डीडी नगर निवासी रविंद्र सिंह चंदेल (48) अपने भांजे के साथ कार से वहां पहुंचा था । तेज रफ्तार आ रही ट्रक सीजी 07 सीआर 9593 ने कार को ठोकर मारा। इस पर भांजे को चोटों आईं और रविंद्र ने विरोध किया तो ट्रक ड्राइवर ने मारपीट की। रविंद्र ने शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी इलाके के मिलन चौक में सचिन मानिकपुरी (22) ने मोहित यादव (34)  के साथ बिना कारण गाली गलौज हाथापाई की। गोबरा नवापारा के लटर्रापारा में युवकों के दो गुट भिड़ गए। कल रात  भास्कर और उसके दो साथियों ने पुरानी रंजिश पर खिलेश निषाद ( 33) के साथ गाली गलौज मारपीट की । खिलेश देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई ।


अन्य पोस्ट