रायपुर

डीएसपी ने बिल देने से मना किया था, इसलिए लाखों की चोरी की रिपोर्ट महीने भर तक नहीं
29-May-2024 3:56 PM
डीएसपी ने बिल देने से मना किया था, इसलिए लाखों की चोरी की रिपोर्ट महीने भर तक नहीं

रायपुर, 29 मई। कबीर नगर फेस-2 कालोनी के सूने मकान का ताला तोडक़र चोर  नगदी,जेवर कुल दो लाख ले भागे। पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी सतीश मिश्रा (35) ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराया। सतीश का कबीर नगर फेज 2 स्थित मकान एम 2/116 में 19 अप्रैल को यह चोरी हुई। उस रात 2-4 बजे के बीच चोर घर का ताला तोडक़र कमरे में रखी आलमारी से 45 हजार नगद, एक  कैमरा और 1.50 लाख के कीमती जेवर ले भागे। सतीश परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। सतीश ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 457,380 के तहत नकबजनी का अपराध दर्ज किया है। बताया गया है कि यह चोरी 18-19 अप्रैल की रात हुई। उसके बाद से प्रार्थी रिपोर्ट कराने नहीं आ रहा था। थाने से बार बार कॉल कर उसे बुलवाकर कल रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। प्रार्थी का कहना है कि उसे किसी डीएसपी ने जेवरात के बिल पुलिस में देने से मना किया हुआ है। और पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने बिल मांग रही है।

चोरी : शिव नगर हांडीपारा निवासी अर्पित सूर्यवंशी (35) किसी काम से रवि भवन गया था । वहां की पार्किंग में खड़ी उसकी एक्टिवा सीजी 04 एल एम 5531 चोरी कर ली गई।

चोरी- शिव नगर हांडीपारा निवासी अर्पित सूर्यवंशी (35) किसी काम से रवि भवन गया था । वहां की पार्किंग में खड़ी उसकी एक्टिवा सीजी 04 एल एम 5531 चोरी कर ली गई।


अन्य पोस्ट