रायपुर

116 परिवार पीएम आवास के मकानों में शिफ्ट होंगे
28-May-2024 7:16 PM
116 परिवार पीएम आवास के मकानों में शिफ्ट होंगे

हाऊसिंग बोर्ड के लिए जमीन खाली कराई जाएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। जोन 3 क्षेत्र के दुर्गा नगर इंदिरावती कालोनी बस्ती क्षेत्र के 116 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के एवं रिक्त मकानों में शीघ्र व्यवस्थापित किये जायेंगे । यहां हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट के  क्रियान्वयन के लिए व्यवस्थापन किया जाना है।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं हाउसिंग बोर्ड संचालक  कुंदन कुमार , निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने दुर्गा नगर बस्ती पहुंचकर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को सर्वे के अनुसार 116 चिन्हित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के रिक्त पक्के मकानों में व्यवस्थापित किये जाने का कार्य 15 जून से पहले करवाया जाए।  इस दौरान जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ईई, राजेश राठौर समेत जोन के सभी अधिकारी मौजूद थे।

राजधानी को जीवन देने वाली खारुन नदी के संरक्षण में एक बड़ी खामी देखने में आई है। नदी के ऊपर से गुजरने वाली सिवरेज पाइप लाइन पिछले कई दिनों से फटी हुई है। इसमें बहता गंदा पानी नदी में मिल रहा है। महादेवघाट पुलिया से ठीक पहले फटे पाइप की जानकारी निगम अमले को देने के बावजूद अब तक सुधार नहीं जा सका है। पाइप से बहकर आ रहा कचरा और हजारों लीटर दूषित पानी नदी में मिल रहा है।


अन्य पोस्ट