रायपुर

लॉरेंस हो या फॉरेंस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-शर्मा
28-May-2024 7:14 PM
लॉरेंस हो या फॉरेंस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-शर्मा

इनकी बहादुरी बातों तक ही-साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की राजधानी में गिरफ्तारी पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कहा कि इनका कारोबार झारखंड का है, ये लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।उन्होंने कहा, लॉरेंस हो चाहे फॉरेंस छत्तीसगढ़ में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को ठोका जाएगा। इससे पहले सीएम विष्णु देव साय ने भी पुलिस को शाबासी दी थी।

साय ने पत्रकारों से कहा था  कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा है।

वहीं पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि अब  तक छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय गिरोहबाजों से दूर थी। भाजपा सरकार पुलिस को बधाई देकर उसकी सफलता न मानें। इनकी बहादुरी बातों तक ही है।


अन्य पोस्ट