रायपुर
घटना के चार दिन बाद सीएम से मिले श्रम मंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। वाणिज्य, उद्योग श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सीएम विष्णुदेव साय से भेंट कर चार दिन पहले हुए बेमेतरा के ब्लास्ट पर चर्चा की।
इसके बाद देवांगन ने बताया कि उद्योग व्यवस्था में सेफ्टी के साथ कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अधिकारियों को अधिकार दिया जाएगा ताकि वे सुरक्षा मानकों का नियमित जांच कर सके। इसके लिए मुख्यमंत्री भी बेहद गंभीर हैं। सीएम ने कहा है कि किसी भी श्रमिक से 8 घंटे से अधिक काम न लिया जाए। देवांगन ने विस्फोटक व ज्वलनशील सामग्रियों का उत्पादन या प्रयोग करने वाले उद्योगों का विशेष सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री देवांगन ने श्रम के सचिव को उद्योगों में सुरक्षा मापदंड सुनिश्चित कर जानलेवा हादसों में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। चूंकि राज्य में श्रम विभाग का कार्य राज्य के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों के हितप्रहरी के रुप में कार्य करते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए श्रमवीरों के आजीविका व जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कार्यस्थल पर आवश्यक उपाय सुनिश्चित करना है।