रायपुर

जीवन जीने की कला सद्गुरु के चरणों में
28-May-2024 7:09 PM
जीवन जीने की कला सद्गुरु के चरणों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। निरंकारी मिशन रायपुर में ज़ोनल महिला  समागम का आयोजन किया गया। नागपुर से आई बहन शारदा कुहीकर ने अपने  संबोधन में   कहा कि जीवन जीने की कला सद्गुरु के चरणों में बैठ कर ही आती है। आज महिला होना गर्व की बात है।  बच्चों को संस्कार देने में नारी के महत्व को सारा संसार मानता है। नारी देवीय शक्ति के रूप में संपूर्ण विश्व में पूजनीय है।

नारी के स्वभाव से ही घर का वातावरण स्वर्ग जैसा सुंदर बनता है। कार्यक्रम में भाटापारा  तिल्दा राजिम महासमुंद रायपुर कोशलपुर बलौदाबाज़ार  भनपुरी लोरमी मुंगेली रायगढ़ की महिलाओं ने गीत क़व्वाली एवं नाटिकाओं के माध्यम से सत्गुरु माता सुदीक्षा के संदेश को प्रस्तुत किया।

मीडिया प्रभारी प्रेम सिंग धामी ने बताया कि हिन्दी सिंधी मराठी छत्तीसगढ़ी पंजाबी अंग्रेजी आदि भाषाओं का सहारा लेकर  बहनों ने कार्यक्रम में निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

किरण पृथ्वानी सपना शादीजा एवं नीलम पृथ्वानी के साथ पूरे सेवा दल ने कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था बनाई। ज़ोनल इंचार्ज ने सभी बहनों का आभार प्रकट किया।  नवनीत कौर निरंकारी ने नागपुर से आई बहन शारदा का स्वागत किया।


अन्य पोस्ट