रायपुर

मकान अपने नाम कराने को लेकर वृद्धा के साथ मारपीट, आम रास्ते को अपना बता की हाथापाई
28-May-2024 4:44 PM
मकान अपने नाम कराने को लेकर वृद्धा के साथ मारपीट, आम रास्ते को अपना बता की हाथापाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। वृद्धा के साथ रह रहे युवक ने मकान अपने नाम कराने को लेकर मारपीट की ।तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक इलाके के मै ली पारा में अमरजीत कौर (65) के मकान में शत्रुघन जांगड़े रहता है। कल शाम उसने वह मकान अपने नाम करने कहा और वृद्धा के मना करने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान लेने की कोशिश की। वृद्धा ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई ।

खरोरा के गनियारी में निस्तारी जमीन को अपना बताकर मारपीट की गई। कल शाम स्थानीय निवासी शंकर साहू व अन्य ने निस्तारी जमीन से आना जाना करने वाले आतराम साहू ( 56) को मना किया। वे उस जमीन को अपना बताकर आम रास्ता न होना कहा। आतराम के आपत्ति करने पर शंकर व उसके तीन साथियों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। आतराम ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर पुरानी बस्ती के सोनकर पारा में कल रात चंदू सोनकर, प्रकाश यादव तेज गति से बाइक चला रहे थे।  यह देख रहवासी नितेश सोनी ने मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की ।

देवेंद्र नगर के त्रिमूर्ति नगर निवासी दो युवक  धनमत तांडी और आनंद तांडी गाली गलौज करते हुए मारपीट की ।

छूट समाप्त होने से बोगस और कच्ची

बिलिंग पर लगेगा अंकुश

इस अधिसूचना के हो रहे विरोध पर वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2018 में ई-वे बिल के प्रावधानों से छूट इसलिए दी गई थी क्योंकि ये प्रावधान नए थे और व्यवसायियों/ट्रांसपोर्टर्स को इन प्रावधानों से अच्छी तरह परिचित होने के लिए समय दिया जाना जरूरी था। देश भर में ई-वे बिल के प्रावधान लागू हुये अब 6 साल का समय हो गया है और सभी इससे अच्छी तरह परिचित भी हो चुके हैं।

यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि एक दो राज्यों को छोडकर देश के अधिकांश राज्यों में राज्य के भीतर माल के परिवहन पर ई-वे बिल अनिवार्य है। केंद्रीय कर विभाग द्वारा भी ई-वे बिल से छूट को खत्म करने पर सहमति दी गई है।

ई-वे बिल जारी करने में दिये गए छूट का सबसे अधिक दुरुपयोग सर्क्युलर ट्रेडिंग करने वाले और बोगस बिल जारी करने वालों ने किया है, इसलिए इस छूट को समाप्त किए जाने का सबसे अधिक लाभ उन व्यवसायियों को होगा जो ईमानदारी से अपना कर जमा करते हैं परंतु सर्क्युलर ट्रेडिंग या बोगस बिल जारी करने वालों के कारण उन्हें आइ.टी.सी. का लाभ नहीं मिल पाता है। ई-वे बिल के प्रावधान लागू होने से सर्क्युलर ट्रेडिंग और बोगस बिलिंग रोकने में विभाग को मदद मिलेगी।

ई-वे बिल के प्रावधानों में दी गई छूट को समाप्त किए जाने से राज्य में कर अनुपालन के वातावरण में सकारात्मक प्रभाव होगा। इससे बोगस बिल जारी करने, कच्चा बिल जारी करके कर अपवंचन करने की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगेगा।


अन्य पोस्ट