रायपुर

ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से गिरा, फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
27-May-2024 7:03 PM
ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से गिरा, फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों ने  निकाला बाहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 27 मई। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में मोनेट जेएसडब्ल्यू से चपले मार्ग के बीच ग्राम कुर्रूभांठा के पास देर शाम तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर ड्राईवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकालकर प्राथमिक ईलाज के लिए अस्पताल भेजा है। बहरहाल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।


अन्य पोस्ट