रायपुर

शिवसेना उद्धव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
27-May-2024 6:54 PM
शिवसेना उद्धव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। छत्तीगढ़ शिवसेना (उद्धव) के प्रतिनिधियों ने जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम रायपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से शराबबंदी, महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को राशि वितरण, प्रदेश के सभी मार्गों से टोल मुक्त करना, मजदूरों की न्यूनतम वेतन दर बढ़ायी जाए, किसानों के समस्त उपज पर एमएसपी लागू करना,निशुल्क उच्च शिक्षा को , दैवेभो एवं संविदा कर्मियों को नियमित करना, समस्त सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड को नियमित रूप से लागू करने, प्रदेश में चल रहे फटाखा फैक्ट्रियों की नियमित जाँच करते पर्याप्त सुरक्षा की मांग शामिल है। ज्ञापन सौपने वालों में एच एन सिंह पालीवार, संजय नाग, संतोष मार्कण्डेय, बल्लु जांगड़े,आनंद तिवारी, मोहित सिन्हा, संजय हालदार, राजू ठाकुर, बिट्टू यादव, लक्ष्मी कश्यप, यशराज ठाकुर और राजेंद्र निर्मलकर आदि शिवसैनिक शामिल रहे।


अन्य पोस्ट