रायपुर

शिक्षा और कामकाज में छत्तीसगढ़ी का उपयोग बढ़े
27-May-2024 4:12 PM
शिक्षा और कामकाज में छत्तीसगढ़ी का उपयोग बढ़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में  रितुराज साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति (एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन) के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राज्य मे शिक्षा, शासकीय कामकाज एवं रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा कर उन्हें अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर समिति के सदस्य अजय पटेल,  जितेन्द्र यादव,सुश्री पूजा परघनिया, सुश्री अदिति गुप्ता, सुश्री किरण देवांगन, विनय बघेल, अंकित देवांगन, संजीव साहू, खेमराज उपस्थित थे। इसी तरह से योग शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और सदस्यों ने भी मुलाकात की।


अन्य पोस्ट