रायपुर
विकास समिति के छात्र राज्यपाल से मिले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। मिठाई की दुकान में पीछे से घुसकर 50 किलो शक्कर दो टीन तेल चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
तिल्दा पुलिस के मुताबिक खूबीराम साहू की वार्ड क्र0 17 तिल्दा में स्वीट्स का दुकान है। प्रतिदिन की तरह गुरूवार की रात 10:00 बजे दुकान को बन्द कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 9:00 बजे दुकान खोलने पर देखा कि 1 बोरी शक्कर 50 किलो, ईलेक्ट्रानिक तराजू, गैस सिलेंडर, 2 टीन तेलनहीं थे। इनकी कुल कीमत करीब 25000/रू है। साहू की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदेहियों अमन शर्मा 18 साल ,नरेश उर्फ भका वर्मा 21 साल साकिन वार्ड क्र0 17 तिल्दा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी कर अपने अपने घर में छिपाकर रखना बताया। इस पर घरों से पूरा सामान जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इधर, खम्हारडीह स्थित एक्सिस बैंक साखा के नीचे से कचना निवासी मनीषा रामानी की एक्टिवा सीजी-07 बीबी 3534 अज्ञात चोर ले भागे यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। खम्हारडीह पुलिस मामला दर्ज कर बैंक परिसर में लगे सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। इसी तरह से जयस्तंभ चौक स्थित रविभवन की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा सीजी-04 एनजे 8416 चोरी कर ली गई। स्टेशन रोड निवासी संजीत कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई।