रायपुर

वाइकॉन को पुन: मान्यता का दावा
26-May-2024 7:39 PM
वाइकॉन को पुन: मान्यता का दावा

रायपुर, 26 मई। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि डमी एडमिशन की वजह से मान्यता खो चुके वाइकॉन स्कूल और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में से वाइकॉन को सीबीएसई से पुन: मान्यता मिल गई है। एडिशनल डायरेक्टर डॉ योगेश शिवहरे के मुताबिक वाइकॉन की 23 मार्च को मान्यता रद्द करने के दो दिन बाद ही सीबएसई ने पुन: बहाल कर दी। इसकी पुष्टि के बाद ही स्कूल को आरटीई के तहत सीटें अलॉट की गई है । द्रोणाचार्य स्कूल की मान्यता सीबीएसई ने बहाल नहीं की है लेकिन राज्य शिक्षा विभाग से 8वीं तक की मान्यता है।


अन्य पोस्ट