रायपुर

बच्चों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा, चरित्र निर्माण के लिए संघ की शाखा भेजें-डॉ. निर्वाणी
26-May-2024 7:37 PM
बच्चों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा, चरित्र निर्माण के लिए संघ की शाखा भेजें-डॉ. निर्वाणी

रायपुर, 26 मई। कैरियर कंसलटेंट डॉ. सौरभ निर्वाणी ने कहा कि सोशल मीडिया ने परिवारों को इस हद तक अपनी जद में ले लिया है कि नए युवाओ और बच्चों को लेकर अभिभावक बहुत ज्यादा चिंता और परेशानी में है,मैदानी खेलों से बच्चे जहां दूर होते जा रहे हैं वहीं रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के प्रति उनके व्यवहार ने भी समाज को अचंभित कर रखा है,इंटरनेट की दुनिया ने दुनिया तो मु_ी में कर दी ,पर रिश्ते मुठ्ठी से फिसलने लगे हैं,नैतिक मूल्यों की चिंता से माता पिता परेशान हैं।

इस विषय पर निर्वाणी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को संघ की शाखा में भेजें, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रभात या सांध्यकालीन शाखाओ में आने मात्र से बच्चों में खेल के साथ साथ पारिवारिक ,सामाजिक दायित्वों का बोध,राष्ट्रीय चिंतन की ओर झुकाव के साथ साथ संगठन ही शक्ति है के धेय्य वाक्य को समझते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण की भावनाओ का अंकुरण होता है,जो उनके चरित्र निर्माण का आधार बनती हैं।


अन्य पोस्ट