रायपुर
सोने की चेन उड़ाने वाला पकड़ाया, तीन जब्त
26-May-2024 4:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मई। चैन स्नेचिंग की 3 घटनाओं को अंजाम देने वाले युवक कुमार पंडित को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।
उससे कुल 3 सोने की चैन वजन लगभग 40 ग्राम और इन घटनाओं में उपयोग किए एक बाइक को भी जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत लगभग 3.10 लाख रूपए है। न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 356, 379 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है। यह युवक शहर के संगीत से जुड़े नामचिन परिवार का सदस्य है। वह स्वयं भी अच्छा तबला वादक है। यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी होनी की भी आशंका जताई जा रही है। क्योंकि आपसी लड़ाई झगड़े के बाद आम तौर पर चैन स्नैचिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे