रायपुर
तीन राज्यों में कहीं भी लीक नहीं हुआ पुलिस का प्लान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। इस अंतरराष्ट्रीय गैंग को दबोचने के लिए बनाई योजना के मुताबिक मयंक सिंह ( झारखण्ड के अमन साहू गैंग को संचालित करता है) ने रोहित स्वर्णकार निवासी बोकारो झारखण्ड को पहले पिस्टल की व्यवस्था इंदौर शहर भेजा। और इंदौर के सेंधवा से अपने संपर्क के माध्यम से 1 पिस्टल और 1 मैग्जीन हासिल किया। रोहित को पिस्टल लेकर रायपुर पहुंचने कहा। मयंक सिंह द्वारा राजस्थान के पाली जिले के ग्राम सारन में मौजूद पप्पू सिंह को वारदात को अंजाम देेने एक बाईक राईडर की व्यवस्था करने कहा गया। पप्पू सिंह ने सारन निवासी मुकेश कुमार भाट और देवेन्द्र सिंह को वारदात के वक्त बाईक राईडि़ंग के लिये रायपुर रवाना किया। रोहित स्वर्णकार इंदौर के सेंधवा से पिस्टल लेकर पहले उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर ट्रेन से रायपुर पहुंचा ।और मुकेश एवं देवेन्द्र बस से रायपुर पहुंचे।
आईजी अमरेश मिश्र और एसएसपी संतोष सिंह ने प्लानिंग के मुताबिक सादे लिबास में पेट्रोलिंग की अलग पार्टियां तैनात की। 72 घंटे के इस अति गोपनीय ऑपरेशन में 1 आरोपी रोहित स्वर्णकार को गंज इलाके में चिन्हित कर उस पर निगरानी रखी गई। और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। और उससे 01 पिस्टल व 1 मैग्जीन बरामद किया है । इससे पूछताछ में मिले इनपुट पर भाठगांव चौक की टीम ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पाईंट आउट कर उन्हें पकड़ कड़ाई से पूछताछ शुरू की। उन्होंने राजस्थान से पप्पू सिंह ने यहां फायरिंग के दौरान बाईक राईडिंग करने तथा शूटर को झारखण्ड से आना बताया। अभिरक्षा में में हुई पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पूरी योजना बताई कि वे झारखण्ड में कार्य कर रहे छ.ग. के विभिन्न व्यापारिक संगठन के प्रमुख उनके निशाने पर थे। इनमें मयंक सिंह जो झारखण्ड के अमन साहू गैंग को वर्तमान में संचालित कर रहा है, के द्वारा राजस्थान के जिला पाली निवासी पप्पू सिंह के साथ मिलकर बनायी गई थी। गैंग के मोडसआपरेंडी में शूटर और राईडर को एक - दूसरे से अपनी पहचान छिपाने तथा किसी तकनीकी संपर्क में (यानी मोबाइल या इंटरनेट )न रहने और अपने - अपने माध्यमों से एप के माध्यम से नेट कॉलिंग से ही संपर्क में रहने की हिदायत थी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस की गिरफ्त की स्थिति में अलग - अलग कोड वर्ड तय किये गये थे। मयंक ने रोहित को 29-29 कोड यूज करने तथा पप्पू ने मुकेश को राम-राम और जय माता दी कोड यूज करने निर्देशित किया था। टॉरगेट रायपुर पहुंचने पर ही उपर से बताया जाता तथा गोली व बाईक की व्यवस्था मयंक कराता। इन सूचनाओं के तकनीकी समीक्षा पर आरोपी पप्पू सिंह का पाली सारन में रहकर गैंग को निर्देशित करने के तथ्य सामने आने पर पहले से ही दिल्ली में मौजूद रायपुर पुलिस की एक टीम को तत्काल पाली रवाना किया गया। तथा वहां पर आर्गेनाजेशनल सपोर्ट से पाली के सारन गांव में पप्पू सिंह को उठा लिया गया । आरोपियों ने पूछताछ में मयंक सिंह को मलेशिया से इस योजना को ऑपरेट करना बताया गया है। राजस्थान, झारखण्ड तथा छत्तीसगढ़ की पुलिस गुप्तचर संस्थायें लगातार साझा कर रहीं है।
थाना गंज में इनके खिलाफ धारा 399, 402, 386, 120बी भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी: रोहित स्वर्णकार 26 साल निवासी गली नंबर 13 बोकारो थाना चास जिला बोकारो झारखण्ड। मुकेश कुमार 26 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी पाली राजस्थान।
देवेन्द्र सिंह 20 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी पाली राजस्थान। पप्पू सिंह उर्फ पप्सा उम्र 31 साल निवासी ग्राम सारन थाना सियारी पाली राजस्थान।
फरार आरोपी - मयंक सिंह हालिया जानकारी मलेशिया से गैंग को ऑपरेट कर रहा।