रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायुपर, 25 मई। अन्ना रेड्डी पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते 5 अंतर्राज्यीय सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आईडी. पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा आपरेट कर रहे थे। इसके लिए इन लोगों मे फ्लैट किराए में लिया हुआ था। उनसे लैपटॉप 4, मोबाईल फोन 15, चेकबुक 4, पासबुक 6, ए.टी.एम. कार्ड 22 ,और 1-1 कैल्कुलेटर, वाईफाई राउटर जब्त किया गया है। इनकी कीमत लगभग 4 लाख रूपए बताई गई है । पूर्व में गिरफ्तार एक सटोरिए से पूछताछ में मिले इनपुट पर यह कार्रवाई की गई।इनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग करोड़ों रूपये के लेन-देन की जानकारी मिली है। उसके आधार पर बैंक खातों के राशियों को होल्ड/फ्रीज करने बैंको से कहा जा रहा है। इन दिनों जारी आई.पी.एल. मैचों के दौरान अब तक 10 प्रकरणों में कुल 67 सटोरियों को गिरफ्तार कर 110 करोड के लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
डी.डी.नगर पुलिस ने 11 अप्रैल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान आन लाईन सट्टा संचालित करते अनिल आहूजा 48 साल निवासी विकास विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट डी डी नगर को गिरफ्तार किया था। उसस प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके अन्य साथी दिल्ली में अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। दिल्ली गई टीम ने मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा आपरेट कर रहे थे। पुलिस टीम ने उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी की। प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त किया । पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कर 5 व्यक्ति लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया। जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)। रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उ.प्र.)। जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल। शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हॉस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)। ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता - मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़।