रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। श्री महा दिव्य देशम फाउंडेशन का पांच दिवसीय महा सुहृत महा शाक्त यज्ञ अनुष्ठान गत दिवस दुर्गा शांति के साथ समापन हुआ। आखिरी दिन विशेष अनुष्ठान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मपत्नी श्रीमति कौशल्या देवी साय और परिवार जनों के साथ शामिल हुए।यह अनुष्ठान राजीव रकुल और केरला से आए तंत्रियों द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याण, लोककल्याण के लिए मां भगवती से प्रार्थना किए। उन्होंने श्री राजीव रकुल का आशीर्वाद लिया और आभार प्रकट किया ।
इस मौके पर संघ सीजीएमपी के प्रमुख डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा, प्रवक्ता, विहिप और बजरंग दल से जुड़े लोग शामिल हुए। आखिरी दिन महा भद्रकाली त्रिष्टूप्पू यज्ञ अनुष्ठान और फिर शांति दुर्गा विशेष पूजा की गयी।
पूज्य श्री राजीव रकुल के अनुसार आदि पराशक्ति ने शांति दुर्गा के रूप में एक हाथ में भगवान शिव और दूसरे हाथ में भगवान विष्णु को चारित कर उन्हें तथा उनके गणों के बीच संघर्ष विराम कराया।
देवी एकता का प्रतिनिधित्व करती है और अद्वैत की मां है, जो व्यक्ति को यह समझाती है कि संपूर्ण परमात्मा चैतन्य एक है और इसे केवल हमारे आंतरिक अस्तित्व को शांतिपूर्ण बनाकर ही महसूस किया जा सकता है।