रायपुर

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेज गुणवत्ताहीन
25-May-2024 8:06 PM
  छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेज गुणवत्ताहीन

रायपुर, 25 मई। प्रदेश के कुछ नर्सिंग  कॉलेजों में भारी कमियां पाई गई थीं। इन कॉलेजों को ब्लैक लिस्टेड कर एडमिशन न करने के निर्देश जारी किए गए थे। मगर एक बार फिन इन कॉलेजेस में एडमिशन की तैयारी है।

एमएसयूआई  राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने बताया पूर्व कांग्रस सरकार ने लगातार नर्सिंग कालेजों  की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलने पर जांच के निर्देश दिए। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने इनका नियमानुसार निरीक्षण किया। 6 कॉलेज ऐसे मिले जहां भारी कमियां थीं। तब इन कॉलेजों में प्रवेश रोकने के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा ने पत्र जारी किया था।

बग्गा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिलऔर आयुष विश्वविद्यालय इन सभी कॉलेजों का निरीक्षण कर प्रवेश देने की तैयारी कर रहें है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की यह गतिविधि साफ-साफ यह दिखाता है कि नर्सिंग कॉलेजों के निरीक्षण और मान्यता में नर्सिंग काउंसिल में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। शिकायती पत्र

अब इस मामले में चिकित्सा शिक्षा सचिव से शिकायत में कहा गया है कि अमानक महाविद्यालयों को मान्यता दे कर विद्यार्थियों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई करें।


अन्य पोस्ट