रायपुर

कंगाले ने मतगणना की तैयारियों देखीं, कुछ खामियों को दूर करने कहा
25-May-2024 3:32 PM
कंगाले ने मतगणना की तैयारियों देखीं, कुछ खामियों को दूर करने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 25 मई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर लोकसभा  क्षेत्र की मतगणना की तैयारियों का  निरीक्षण किया। 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जिले में विधानसभावार मतगणना कक्षों, उम्मीदवारों एवं उनके गणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग, मतगणना के दिन वीडियोग्राफी, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, डाक मतपत्रों तथा वीवीपैट पर्ची की गिनती की व्यवस्था उद्घोषणा स्थल का इत्यादि का जायजा लिया। 

श्रीमती कंगाले ने  मतगणना के लिए टेबलों की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वोटों की गिनती के लिए कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग-रूम से मतगणना कक्ष तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। 

उन्होंने स्ट्रांग-रूम के बाहर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर स्ट्रांग-रूम की सुरक्षा व मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर इंतजामों के संबंध में फीडबैक भी लिया।
 


अन्य पोस्ट