रायपुर

गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा ई रिक्शा चालक गिरफ्तार
25-May-2024 3:31 PM
गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

रायपुर, 25 मई। ई रिक्शा में गांजा रख बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे आरोपी समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2 किलो 40 ग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली की माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई के पास एक शख्स अपने ई रिक्शा में गांजा रखा है, और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने मुखबीर के बताए हुलिए और गाड़ी नम्बर को चिंहाकित कर डूमरतराई इलाके से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना मान समीर खान निवासी सिद्धार्थ चौक थाना कोतवाली का होना बताया। उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 40 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा वाहन क्र सी जी/04/एन टी/1367 को जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट