रायपुर

अवैध विज्ञापन स्टैण्ड, ठेले जब्त निगम का अभियान जारी
25-May-2024 3:30 PM
अवैध विज्ञापन स्टैण्ड, ठेले जब्त निगम का अभियान जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 रायपुर , 25 मई।
  रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के जोन की टीम ने संतोषी नगर चौक से लेकर शुभम के मार्ट बोरिया मार्ग तक सडक में अवैध कब्जोम को हटाने अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 7 - 8 ठेले गुमटियों को सडक सीमा से हटाकर यातायात व्यवस्थित किया। दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने प्रचार वाले विज्ञापन बोर्ड हटाए। 

इसी प्रकार जोन 5 की टीम ने लाखे नगर चैक से लेकर रायपुरा मुख्य मार्ग तक सडक पर रखे दुकानदारों के विज्ञापन प्रचार बोर्ड, अवैध ठेलो गुमटियों को हटाया ।
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार  विभिन्न मार्गो में किये गये अवैध कब्जों को हटाकर जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम यातायात कायम करने अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट