रायपुर
गार्ड की हत्या, नाले में मिला शव
25-May-2024 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 मई। शहर में एक युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि अग्यात लोगों ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। आमानाका थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण (45) नाम का है। वो आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि लाश के सिर और कान में चोट के निशान है। आशंका है कि किसी ने किसी भारी सामान से उस पर वार किया है। उसकी मौत के बाद नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे