रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। टिकरापारा इलाके के कमल विहार सेक्टर 4 में झाडिय़ों में अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र 45 वर्ष बताई गई है। मृतका कान में टाप्स ,मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी पहनी है।
और शव 03-04 दिन पुरानी है। शव आग से जला हुआ है। महिला शादी शुदा है। और लालपुर निवासी है। पुलिस को संदेह है कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ इस सुनसान जगह पर पहले दुष्कर्म किया, और फिर उसे जलाकर मार दिया। मौके पर कुछ बॉटल मिले हैं इससे संदेह हो रहा है कि आरोपियों ने शराब पी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस, और फोरेंसिक टीम ने लाश का पंचनामा कर बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
यहां बता दें कि यह हादसा तीन दिन पहले ही हो चुका था। और पुलिस को उसकी सूचना भी मिल चुकी थी, उसने जांच भी शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया। गुरुवार शाम जब घटना स्थल पर लाश की फोटो के साथ यह सूचना वायरल हुई तब पुलिस ने भी अपने मीडिया ग्रुप में सार्वजनिक किया।