रायपुर

वाइकॉन, द्रोणाचार्य स्कूल पर धारा 18 की कार्रवाई, जेडी-डीईओ पर जांच बिठाने की मांग
24-May-2024 7:35 PM
वाइकॉन, द्रोणाचार्य स्कूल पर धारा 18 की कार्रवाई, जेडी-डीईओ पर जांच बिठाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। कांग्रेस प्रवक्ता और पीसीसी चीफ के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने संचालक लोक शिक्षण दिव्या मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमे उन्होंने वाइकॉन स्कूल और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल पर धारा 18 के तहत दंडात्मक कार्रवाई और संयुक्त संचालक, डीईओ रायपुर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। इन अफसरों ने सीबीएसई की मान्यता खो चुके इन स्कूलों को अस्थाई मान्यता देकर नियमो या न केवल उल्लंघन किया है बल्कि केंद्रीय बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप भी किया है।

तिवारी ने अपने पत्र में बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोनो स्कूलों में  छात्रों की डमी प्रवेश की सघन जांच करने के पश्चात् उनके द्वारा प्रदत्त मान्यता 22 मार्च 24 को रद्द कर दी  थी?  इस जाँच के दौरान पाया गया कि प्राइवेट कोचिंग सेंटर के साथ मिलीभगत करके डमी छात्रों को प्रवेश दिया गया था।  मान्यता रद्द करने के पश्चात् भी जेडी शिक्षा संभाग रायपुर एवं डीईओ रायपुर ने इन स्कूलों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की।

द्रोणाचार्यस्कूल, वाईकॉन स्कूल को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा वर्ष 2023-24/25 के लिए  अनंतिम एवं नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2010 के नियमों  के तहत अनंतिम मान्यता प्रदान की गयी है जबकि मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ अशासकीय स्कूल विनियमन अधिनियम 1975 में स्पष्ट उल्लेख है कि अस्थायी मान्यताज्ज् देने का कोई उल्लेख नहीं है च्च्जिस संस्था को मान्यता योग्य समझा जावे उसे स्थायी मान्यता ही दी जायेगी। 20 मई 20 22 को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की पत्राचार/निरिक्षण की अनुशंसा पर के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा वाईकॉन स्कूल रायपुर को अनंतिम मान्यता प्रदान की गयी जो की मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ अशासकीय स्कूल विनियमन अधिनियम 1975 के नियमो के विपरीत है, यह एक संगठित गिरोह जैसा काम है, जिसका  नुकसान राजधानी रायपुर के छात्र-छात्राओं और पालकों को उठाना पड़ेगा। छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का षड्यंत्र जेडी, डीईओ कर रहे  है।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा अनंतिम मान्यता वाले अशासकीय स्कूलों को मान्यता प्रदान नहीं की जाती यह जानते हुए भी संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने उक्त स्कूलों को अनंतिम मान्यता प्रदान की।


अन्य पोस्ट