रायपुर
रायपुर, 24 मई। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अशोक देवांगन द्वारा बनाई गई बस्तर आर्ट की 12 फीट ऊंची नयनाभिराम कलाकृति रायपुर एयरपोर्ट में लगाई गई है। छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति के अनुरूप बस्तर आर्ट पर बनाई गई। यह बैल कलाकृति अब रायपुरियंस लोगों के लिए एक नया सेल्फी पाइंट बन गया है।
ज्ञात हो कि अशोक देवांगन समकालीन भारतीय कलाजगत के एक शीर्षस्थ हस्ताक्षर हैं। वे विगत 25 वर्षों से कलासाधना में लगे हुए हैं और देश भर में एक से बढक़र एक कलाकृतियां बना चुके हैं। रेल्वे के व्यर्थ पड़े लौह स्क्रेपो से उन्होंने भारत के अनेक शहरो में सुंदरतम और कालजयी कृतियों का निर्माण किया है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ के जनरल नॉलेज बुक में उन्हें कचरे से सोना बनाने वाले कलाकार के रूप में उल्लिखित किया जाता है। वे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं और रेल्वे के विभिन्न विभागों में सौंदर्यीकरण का महती कार्य कर रहे हैं।