रायपुर

सडक़ किनारे अवैध ठेले गुमटी और मटेरियल जब्त
23-May-2024 7:53 PM
सडक़ किनारे अवैध ठेले गुमटी और मटेरियल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। अवैध प्लाटिंग के बाद निगम अमले ने सडक़ किनारे के ठेले गुमटियों के खिलाफ भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुवार को निगम जोन 6  की टीम ने संतोषी नगर चौक से  सिद्धार्थ चौक टिकरापारा तक सडक़ पर फैलाए गई  भवन निर्माण सामग्रियों को जप्त किया। अभियान में सम्बंधित भवन स्वामी से टिकरापारा सिद्धार्थ चौक के पास रखी रेत को जप्त कर 2000 रूपये सडक़ बाधा शुल्क वसूला गया।अभियान में सडक़ किनारे रखे ठेलों, गुमटियों, दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के  सामने सडक़ मार्ग पर कब्जा कर रखे गए  विज्ञापन प्रचार बोर्ड को भी  बड़ी संख्या में जप्त किया । जोन 2 की टीम ने  इंदिरा गाँधी वार्ड में तात्यापारा चौक के पास सडक़ पर भवन निर्माण सामग्री जप्त कर सम्बंधित भवन स्वामी से 1000 रूपये सडक़ बाधा शुल्क वसूला जोन 10  की टीम ने  राजेन्द्र नगर ब्रिज एवं लालपुर ब्रिज के पास दो भिन्न स्थानों पर दो भवन स्वामियों से सडक़ पर रेत, गिट्टी एवं अन्य भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर कुल 2000 रूपये सडक़ बाधा शुल्क वसूला गया. इस तरह 4 विभिन्न स्थानों पर सडक़ पर रखी भवन निर्माण सामग्रियां जप्त कर सम्बंधित भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 5000 रूपये सडक़ बाधा शुल्क वसूला गया।


अन्य पोस्ट