रायपुर

एलएचबी कोच वाली सभी ट्रेनों में दोनों तरफ सामान्य कोच भी
18-May-2024 7:44 PM
एलएचबी कोच वाली सभी ट्रेनों में दोनों तरफ सामान्य कोच भी

 सामान्य श्रेणी के यात्रियों को ट्रेनों के दोनों साइड मिलेगी कोच की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई । सामान्य श्रेणी के यात्रियों के सिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से एलएचबी कोच वाली सभी ट्रेनों में आगे व पीछे एक- एक सामान्य श्रेणी के कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है 7

यह सुविधा इन ट्रेनों में दी गई है— 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर, छतीसगढ़ एक्सप्रेस में कोरबा से  22 मई एवं अमृतसर से 24 मई  से मिलेगी। 18239/18240 शिवनाथ एक्सप्रेस में कोरबा से 23 मई एवं इतवारी से 22 मई से। 12855/12556 इंटरसिटी एक्सप्रेस में बिलासपुर से 22 मई एवं  इतवारी से 24 मई से। 20845/20846 बीकानेर  एक्सप्रेस में बिलासपुर से 25 मई  एवं बीकानेर से 28 मई। 20843/20844 भगत की कोठी एक्सप्रेस में बिलासपुर से 27 मई  एवं भगत की कोठी से 30 मई से। 22843/22844 पटना  एक्सप्रेस में बिलासपुर से 24 मई से एवं पटना से 26 मई से। 22815/22816 एरणाकुलम  एक्सप्रेस में बिलासपुर से 27 मई से एवं एरणाकुलम से 29 मई से। 12849/12850 पुणे  एक्सप्रेस में बिलासपुर से 30 मई  से एवं पुणे से 31 मई से। य 12851/12852 चेन्नई एक्सप्रेस में बिलासपुर से  02 जून से एवं चेन्नई से 03 मई से। 12853/12854 अमरकंटक एक्सप्रेस में दुर्ग से  22 मई से एवं भोपाल से 23 मई  से। 18205/18206 नौतनवा  एक्सप्रेस में दुर्ग से 23 मई से एवं नौतनवा से 25 मई से। 18207/18208 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस में दुर्ग से  27 मई  से एवं अजमेर से 28 मई से। 20847/20848 ऊधमपुर एक्सप्रेस में दुर्ग से  22 मई से एवं ऊधमपुर से 24 मई से। 18213/18214 अजमेर  एक्सप्रेस में दुर्ग से  26 मई से एवं अजमेर से 27 मई से। 12823/12824  संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में दुर्ग से 23 मई  से एवं निजामुद्दीन से 24 मई से। 18249/18250  हसदेव एक्सप्रेस में रायपुर से  22 मई  से एवं कोरबा से 23 मई से। 18201/18202 नौतनवा, एक्सप्रेस में दुर्ग से 22 मई  से एवं नौतनवा से 24 मई से। 18203/18204 बेतवा एक्सप्रेस में दुर्ग से  26 मई से एवं कानपुर से 27 मई से। 12549/12550 ऊधमपुर एक्सप्रेस में दुर्ग से 28 मई  से ऊधमपुर से 30 मई से।

हमसफर में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच

इसी तरह से 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है 7 यह सुविधा  20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में 21 मई  को तथा  20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में  24 मई 2024 को उपलब्ध रहेगी 7 इससे अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।


अन्य पोस्ट