रायपुर

सड्डू के वेलकम फ्रूट जोन में गन्दगी, जुर्माना
18-May-2024 7:39 PM
सड्डू के वेलकम फ्रूट जोन में गन्दगी, जुर्माना

रायपुर, 18 मई। निगम जोन- 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड  के सड्डू क्षेत्र में वेलकम फ्रूट जोन में निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने पर संचालक से 1500 रूपये का जुर्माना वसूला। और भविष्य में  सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई जन शिकायत पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी ने की।


अन्य पोस्ट