रायपुर

गोंदवारा व बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
18-May-2024 7:39 PM
गोंदवारा व बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई

रायपुर, 18 मई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर  निमोरा, गोंदवारा और बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। अवैध प्लाटिंग करते हुए मुरूम का रास्ता बनाया गया था, जिसे जिला प्रशासन की टीम ने नष्ट किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में राजस्व, पुलिस व ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम का सहयोग रहा है।


अन्य पोस्ट