रायपुर

14 दिन में 20 लाख की ठगी
18-May-2024 3:41 PM
14 दिन में 20 लाख की ठगी

रायपुर, 18 मई। शेयर ट्रेडिंग के लिए एकाउंट खुलवाकर अग्यात व्यक्ति ने कुरियर फर्म के संचालक से बीस लाख रूपए ठग लिए। यह ठगी 14 दिन में हो गई। शिवानंद नगर सेक्टर-1 निवासी रोहित सिंह (38) की रावांभाठा में  वी एक्सप्रेस कोरियर एंड कार्गो नाम से कुरियर फर्म है। 1 मई को दोपहर 12 बजे फोन नंबर 7771066643 से वाट्सएप मैसेज कर अग्यात व्यक्ति ने रोहित को शेयर बिजनेस का आफर दिया। उसने एग्रोकल्चर प्रोडक्ट के शेयर पर निवेश करने कहा। प्राफिट का आफर मान कर रोहित ने अग्यात व्यक्ति के कहने पर शेयर ट्रेडिंग एकाउंट  खोला। और उसके कहने पर 14 मई तक  दो बार में 20 लाख रूपए निवेश किया। 
और जब प्राफिट नहीं हुआ तो पूरा माजरा समझ में आया। रोहित ने अग्यात व्यक्ति के विरूद्ध कल रात खमतराई थाने में 420 का मामला दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट