रायपुर

39 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
18-May-2024 3:39 PM
39 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

रायुपर, 18 मई। क्रिप्टो करेंसी निवेश से हर माह प्राफिट कमाने का झांसा देकर मुजगहन निवासी सुशांत कुमार से  39 लाख रूपये की ठगने वाला उडीसा का अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार कर लिया गया है।  अविवा ग्रीन सिटी मुजगहन रायपुर का निवासी सुशांत  का अपने एक परिचित के माध्यम से पूर्व में अमित कुमार थापा निवासी कांटाभांजी (ओडिसा) से परिचय हुआ था। उस समय अमित कुमार थापा के साथ उसके अन्य साथी भी थे। 

अमित कुमार थापा व साथियों ने सुशांत को बिजनेस क्रिप्टो करेंसी का प्लान दिखाया और बताया कि उनके अन्य साथी मेसर्स एम.बी.ई. कामर्स प्रायवेट लिमिटेड कंपनी चलाते है, जिसका पता शॉप नंबर 254/ए अवध वाइस राय सार्थना जटकनका सुरत गुजरात है। उसमें प्रत्येक माह जो पैसा जमा करने पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ मिलते रहेगा। इस पर उनके बताए अनुसार अलग - अलग खातों, तिथियों व किश्तों में कुल 30  लाख रूपए जमा कर दिया। और उसके बाद से प्राफिट न आने पर अमित कुमार थापा व अन्य   आज - कल आ जायेगा कहकर टाल मटोल करते रहे। और पैसा वापस नहीं किया। 

इस  धोखाधड़ी  पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में  धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कराया था।तलाश के दौरान लेकेश मिलने पर पुलिस ने अमित कुमार थापा (36) को  चिल्ड्रन पार्क रोड कांटाभांजी  से गिरफ्तार किया पुलिस ने इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
 


अन्य पोस्ट