रायपुर

उमस-गर्मी, कुछ जिलों में हो सकती है बारिश
18-May-2024 3:37 PM
उमस-गर्मी, कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई।
प्रदेश में मानसून से पहले ही मौसम में बदलाव के संकेत देखे जा रहें है। दिन में धूप और शाम को बारिश हो रही है या बादल छा रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी सहित कई इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर और नारायणपुर जिले में तेज बारिश हो सकती है। तो वहीं बालोद, धमतरी, बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर, राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। तो वहीं बस्तर संभाग के अधिकमत तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक 0.9 द्मद्व ऊंचाई तक विस्तारित है । एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक  0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है । प्रदेश में कल दिनांक 19 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है । प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है । वर्षा मुख्यत: चरम उत्तर छग और चरम दक्षिण छग में सम्भावित है । विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग में आने वाले 3 दिनों तक बारिश हो सकती है। 


अन्य पोस्ट