रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार और उनके गुर्गों की गुंडागर्दी बेलगाम हो चले हैं।रायपुर रेल मंडल, आरपीएफ, जीआरपी के सभी अधिकारियों ने इस गुंडागर्दी पर मौन साध रखा है। हर रोज़ किसी न किसी यात्री या परिजन से विवाद किया जाता है । इसके किसी दिन बड़े हादसे में परिवर्तित होने की आशंका बनी हुई है।इनसे त्रस्त एक यात्री ने स्टेशन मैनेजर की शिकायत को मीडिया से भी शेयर किया है।
स्टेशन में पार्किंग ठेका वर्तमान में किसी आसिफ़ मेमन का बताया जा रहा है।
रायपुर निवासी अमन दीप सिंह 16 मई की शाम को मैंने रायपुर रेल्वे स्टेशन में पार्किंग एंट्री गेट अपनी कार अंदर डाली तभी तुरंत मनीष तिवारी नामक स्टाफ कार के गिलास को ठोकने लगा और बोला पार्किंग का पैसा दीजिये (अजीब वसूली वाली भाषा) मैंने बोला अरे भाई पैसा देके ही कार पार्क करूँगा फिर मैंने त्र-पे एप से 20 रुपये ट्रान्सफर किये वो भी उसके पर्सनल मोबाइल पर... यहाँ 1 सवाल ये तो बनता है कि इतना बड़ा ठेके चलाने वाले ठेकेदार का स्कैन कोड क्यों नहीं है ? और कच्ची लाल रसीद जिसमे त्रस्ञ्ज भी शामिल लिखा है बिल क्यों नहीं ?
इसके बाद जब मैं वापस कार लेकर निकला तो पुन: एंट्री गेट की तरफ आया फिर मुझे ये कहा गया की यहाँ से नहीं जाना है अगर जाओगे तो 5000 रुपये फाइन लगेगा (अजीब वसूली वाली भाषा) फिर मैंने भी पूछा की कहाँ लिखा है बताओ भैया फिर उसने घालू की इनकी गुंडई भाषा बोला गया की चलो बे आगे जाओ... यहाँ से जाओ दिमाग खराब मत कर बहुत आते है तेरे जैसे... आगे जाकर बात कर और जाने क्या क्या? अब इसके बाद एक आम आदमी जब इस तरह की भाषा सुनता है तो या तो वह बिना किसी बहस किये निकल जाता है या फिर गुंडई भाषा का जवाब देता है, और खुद गुंडा बन जाता है क्योंकि कानून के हिसाब से ठेकेदार को लाइसेंस प्राप्त है और आम नागरिक के पास आत्मग्लानी !!
अपने साथ पार्किंग में हुए किए जा रहे व्यवहार से क्षुब्ध होकर स्टेशन मैनेजर से लिखित शिकायत की । सिंह ने कहा है लगातार ये लोग लाइसेंस के बल पर आम नागरिकों से बेइजत्त करते हैं और प्रशासन और रेलवे अफसर ऐसे बंधे हुए जैसे मानों इस वैंडर ने कोई वशीकरण कर लिया है। हम सबको बस भरपूर बेइजत्ती के बाद ठेकेदार और उसके स्टॉफ (गुंडों) से यही जवाब मिलेगा कि आगे जाओ तेरे जैसे बहुत आते है... लेकिन होगा क्या ? अमन दीप ने पार्किंग चार्ज 20 रुपए भी दिए और अपनी भरपूर बेइजत्ती भी करवाई। इनकी गुंडई और वसूली वाली भाषा से,क्योंकि रेल्वे डिवीजन ने इनको लाइसेंस जो दिया है। आज मैने लिखित शिकायत स्टेशन सुप्रीटेंडेंट को दी है कि उचित कार्यवाही करें या बताए की आगे कहां जाए। क्योंकि ठेकेदार के स्टॉफ तो यही कहते है। तो फिर आम लोग भी क्या गुंडे बन जाए ?
कानून हाथ में लेने से पहले मैने ये विषय कानून के हाथ में दिया है की फैसला आप जल्दी करें आम नागरिक अपनी बेइजत्ती नही बर्दाश्त कर सकता। आम व्यक्ति की इज्जत से टेंडर की बोली इतनी बड़ी नहीं हो सकती। और ये कच्ची रसीद जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा हैं उसका क्या ?