रायपुर

कांदुल रोड़, गोगांव में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी
17-May-2024 4:07 PM
कांदुल रोड़, गोगांव में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी

12 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करने होगी एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई।
अवैध प्लाटिंग पर निगम के जेसीबी तीसरे दिन भी चले।जोन 10 के तहत बोरियाखुर्द में कांदुल रोड के पास लगभग 10 एकड़ निजी भूमि में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाया।

संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव के  काला मैदान में लगभग 2 एकड़ एवं बंधवा तालाब के पास लगभग 1 एकड निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।  
निगम की टीमों ने  अवैध प्लाटिंगकर्ताओं ने अवैध मुरूम रोड बना रखा था जिसे   थ्रीडी से काटा गया । और   सभी प्लाटों की डीपीसी, नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया । वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया । वहां स्थित निर्माणाधीन भवनों के जारी कार्य को स्थल पर रोकने की कडी कार्यवाही की गई। 

जोन कमिश्नरों  ने बताया कि रायपुर  कलेक्टर, निगम आयुक्त के निर्देषानुसार  नगर निवेष विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर  निजी भूमि के स्वामियों की जानकारी मांगा है, और फिर  अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध  पुलिस में  नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

रायपुरा इन्द्रप्रस्थ  के पास लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी  नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है।

जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
 


अन्य पोस्ट